पश्चिम एशिया में तनाव के बीच आखिरकार अमेरिका और इस्राइल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ईरान पर बड़ा हमला किया। ईरान के कई शहरों पर हवाई हमले हुए। जवाब में ईरान ने कई देशों के अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए। वहीं इस मामले पर सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर जेएस अरोड़ा का कहना है कि ईरान पर अमेरिका-इजराइल का हमला और खामेनेई की मौत मध्य पूर्व को अस्थिर कर सकती है। उन्होंने सत्ता परिवर्तन के मकसद पर सवाल उठाया और प्रधानमंत्री मोदी की इजराइल यात्रा तथा तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान से जुड़े पाकिस्तान-अफगानिस्तान तनाव पर भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।