फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडी कार्रवाई के बाद संजीव अरोड़ा के विभागों का बंटवारा, पंजाब सरकार ने तीन मंत्रियों को सौंपी जिम्मेदारी

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Tue, 12 May 2026 01:15 PM IST

पंजाब सरकार ने कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद उनके महकमों को तीन अन्य मंत्रियों में विभक्त कर दिया है। संजीव अरोड़ा को पिछले दिनों ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। वे अभी ईडी के रिमांड पर चल रहे हैं। चूंकि उनके पास तीन महत्वपूर्ण महकमे थे लिहाजा इन महकमों की जिम्मेदारी अन्य मंत्रियों को सौंप दी गई है। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री तरुणप्रीत सौंध को बिजली मंत्रालय, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को स्थानीय निकाय मंत्रालय और हाउंसिंग एंड अर्बन डेवलमेंट मंत्री अमन अरोड़ा को उद्योग मंत्रालय सौंप दिया गया है। अमन अरोड़ा आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष भी हैं। चूंकि तीनों ही महकमे महत्वपूर्ण है, लिहाजा सरकार ने अपने अनुभवी मंत्रियों को इसकी जिम्ममेदारी सौंपी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें