फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा दुष्कर्म केस: फार्महाउस पर गुप्त कैमरे, 7 दिन का पुलिस रिमांड

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Mon, 30 Mar 2026 01:08 PM IST

आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा से जुड़े दुष्कर्म मामले में पुलिस पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी विधायक ने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश स्थित अपने फार्म हाउसों पर पीड़िता के साथ न केवल कई बार दुष्कर्म किया बल्कि वहां गुप्त कैमरे लगाकर अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड किए। इन गंभीर खुलासों के बाद अदालत ने रविवार को विधायक को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मध्य प्रदेश के दतिया और उत्तर प्रदेश के हरदोई स्थित फार्म हाउसों में वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी विधायक ने खुद को तलाकशुदा बताकर महिला को झांसे में लिया और शादी का ढोंग रचाकर इन ठिकानों पर ले गया। पुलिस का दावा है कि इन फार्म हाउसों के कमरों में पहले से ही गुप्त कैमरे फिट थे, जिनके जरिए पीड़िता की आपत्तिजनक क्लिप्स बनाई गईं। अब पुलिस टीम विधायक को इन राज्यों में ले जाकर उन कैमरों की डीवीआर और वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद करेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें