फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में सास-बहू चला रही थीं ड्रग रैकेट, करोड़ों की ड्रग मनी व 52 किलो हेरोइन बरामद

पंजाब के सरहदी जिले फिरोजपुर की रहने वाले दो महिलाओं (सास-बहू) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाओं की करतूतों के बारे में जान हर कोई हैरान है। सास-बहू मिलकर नशा तस्करी का कारोबार चला रही थी। इतना ही नहीं महिला का बेटा (बहू का पति) भी इनके इस काले धंधे में शामिल है, जिसे पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन ये दोनों महिलाएं पुलिस को चकमा देकर फरार थीं और अब पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान रानों (सास) और हरप्रीत कौर (बहू) के तौर पर हुई है। दोनों महिलाओं की गिरफ्तारी की बाद जो खुलासे हुए हैं वह चौंका देने वाले हैं। फिरोजपुर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने सास-बहू को दो किलो हेरोइन (चिट्टे) और 47.50 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 100 ग्राम सोना और आधा किलो चांदी बरामद की है। जबकि बेटा को पुलिस ने नवंबर माह में नशे की बड़ी खेप के साथ काबू किया था, जो अब जेल में है। एएनटीएफ के एआईजी गुरिंदरबीर सिंह ने बताया कि एएनटीएफ की टीम ने संदीप सिंह (बेटा) को नवंबर माह में 50 किलो हेरोइन संग काबू किया था। जबकि इसकी मां और पत्नी घर से भाग गए थे। इनकी तलाश उनकी टीम कर रही थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें