फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्टाग्राम से शुरू हुई मोहब्बत का खौफनाक अंत: पंजाबी सिंगर इंदर कौर की हत्या कर कनाडा भागा आरोपी

Fri, 22 May 2026 05:46 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

सोशल मीडिया के डिजिटल संसार से शुरू हुआ एक खूबसूरत प्रेम प्रसंग बेहद खौफनाक अंजाम तक पहुंच गया। करीब एक दशक पहले संगीत की दुनिया में कदम रखने वाली और कई मशहूर गायकों के साथ सुर मिलाने वाली पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर की हत्या की दास्तान रूह कंपा देने वाली है। कनाडा में रहने वाले मोगा के सुखविंदर सिंह उर्फ सुखी बराड़ ने पहली शादी और दो बच्चों का सच छिपकर गायिका को अपने जाल में फंसाया। छह साल तक चले इस रिश्ते का अंत तब हुआ जब इंदर कौर को सुक्खी की इस कड़वी हकीकत का पता चला और उसने शादी से इनकार कर दिया। अपनी बेवफाई पर पर्दा डालने और जिद पूरी न होने पर आरोपी ने अपने पिता के साथ मिलकर खूनी साजिश रची और गायिका की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने से पहले वह पुलिस को गुमराह करने के लिए नेपाल के रास्ते भारत पहुंचा था और शातिर कातिल वारदात को अंजाम देने के बाद नेपाल के रास्ते से ही कनाडा फरार हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें