फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11वीं एडमिशन: वेबसाइट ठप होने से नहीं हो सके आवेदन, शिक्षा विभाग ने बढ़ाई अंतिम तारीख

Fri, 26 Jun 2026 06:56 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

सरकारी स्कूलों में 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए शुक्रवार को शिक्षा विभाग की वेबसाइट के सही काम न करने के कारण आवेदन नहीं हो सके। पूरा दिन विद्यार्थियों को परेशान होना पड़ा। इस समस्या को देखते हुए विभाग ने एक दिन का और समय दिया है। अब विद्यार्थी शनिवार शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। वीरवार को आवेदन करने का आखिरी दिन था। अंतिम दिन भी वेबसाइट स्लो चलने के कारण ऑनलाइन आवेदन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसलिए विभाग ने शुक्रवार का एक दिन ओर दिया था लेकिन दोबार वहीं समस्या आई। अभिभावकों का कहना था कि उन्होंने कई बार पोर्टल पर लॉगिन करने और आवेदन भरने की कोशिश की, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के कारण फॉर्म जमा नहीं हो पाया। कुछ लोगों ने बताया कि वेबसाइट खुल ही नहीं रही थी। इस समस्या के चलते कई विद्यार्थी समय रहते आवेदन नहीं कर सके। अभिभावकों और विद्यार्थियों ने शिक्षा विभाग से आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की। सरकारी स्कूलों में 11वीं में दाखिले के लिए 13920 सीटों के लिए आवेदन चल रहे हैं। पहले आखिरी तारीख 25 जून थी जोकि अब 27 जून है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें