अमृतसर स्थित हरमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) के पवित्र सरोवर में कुल्ला करने वाले आरोपी मुस्लिम युवक को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पंजाब पुलिस बुधवार को आरोपी सुब्हान रंगरीज को गाजियाबाद से अमृतसर लेकर आई और अदालत में पेश किया। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला दर्ज किया है।