जंडियाला में नगर निकाय चुनाव में जीत हासिल करने वाले प्रत्याशियों के समर्थन में पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जोरदार रोड शो निकाला। इस दौरान समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। रोड शो के दौरान जगह-जगह लड्डू बांटे गए और ढोल की थाप पर कार्यकर्ताओं ने जमकर भंगड़ा डाला। मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने विजयी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने विकास और काम की राजनीति पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जंडियाला क्षेत्र में विकास कार्यों को और तेज किया जाएगा। रोड शो में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। पूरे शहर में जश्न जैसा माहौल रहा और समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए जीत का उत्सव मनाया।