अमृतसर के गांव खानकोट में डायरिया से दो लोगों की मौत हो गई। 25 से अधिक लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह समस्या पेयजल में सीवरेज का पानी मिलने से आई है। गांव में डायरिया फैलने और दो लोगों की मौत की सूचना पाकर प्रशासनिक अमला हरकत में आया। डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी, नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख सहित एसडीएम, सिविल सर्जन व नगर निगम के अधिकारी गांव में पहुंचे। नगर निगम ने गांव पानी की आपूर्ति बंद करवाकर पानी का टैंकर लगाए हैं।