फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर से पठानकोट हेरोइन लेने आये दो युवकों सहित तीन किये काबू , 51.90 ग्राम हेरोइन बरामद

थाना डिवीजन नंबर. 2 ने चार मरला क्वार्टर निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ पहले से दर्ज एनडीपीएस मामले में जांच के दौरान उसके घर पर दबिश दी। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम जब चेकिंग के लिए मकान में पहुंची तो दरवाजा खटखटाने पर एक महिला बाहर आई। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका पति घर के ऊपरी हिस्से में मौजूद है। इसके बाद पुलिस टीम मकान के ऊपर बने पोर्शन में पहुंची, जहां एक कमरे में तीन युवक मौजूद मिले।पुलिस के मुताबिक, तीनों युवकों की हालत संदिग्ध लगी और ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उन्होंने नशा किया हुआ है। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपनी पहचान हीरा लाल (चार मरला क्वार्टर निवासी), गुरप्रीत सिंह और मनदीप सिंह (दोनों जिला अमृतसर निवासी) के रूप में बताई।तलाशी के दौरान एक आरोपी ने एक लिफाफा पुलिस को सौंपा, जिसे खोलने पर उसमें से 51.90 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। वहीं गुरप्रीत सिंह की तलाशी लेने पर उसकी जेब से 3,580 रुपए नकद भी बरामद किए गए।पूछताछ में गुरप्रीत सिंह ने खुलासा किया कि यह नकदी हेरोइन बेचकर कमाई गई है। आरोपियों ने यह भी बताया कि बरामद हेरोइन उन्होंने पठानकोट निवासी एक व्यक्ति से आगे बेचने और अपने सेवन के लिए खरीदी थी।पुलिस ने इस मामले में चार मरला क्वार्टर निवासी हीरा लाल, अमृतसर निवासी गुरप्रीत सिंह और मनदीप सिंह समेत पठानकोट निवासी एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें