फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री हरिमंदिर साहिब को RDX से उड़ाने की धमकी

निवेदिता वर्मा Updated Tue, 15 Jul 2025 08:45 AM IST

अमृतसर में श्री हरिमंदिर साहिब को किसी अज्ञात व्यक्ति ने सोमवार को धमकी भरा ईमेल लिखकर आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी है। एसजीपीसी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नन ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को शिकायत दे दी गई है। सुरक्षा को लेकर एसजीपीसी के पदाधिकारियों ने टास्क फोर्स की सहायता से अंदरूनी सुरक्षा बढ़ा दी है। श्री हरिमंदिर साहिब, उनकी परिक्रमा, लंगर भवन और सराय में जांच की जा रही है। सिविल ड्रेस में पुलिस कर्मचारी परिसर में तैनात कर दिए गए हैं। श्री हरिमंदिर साहिब के आसपास सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि ईमेल करने वाला व्यक्ति काैन है और किस जगह से यह ईमेल भेजी गई है। इससे पहले भी कई बार अमृतसर में श्री हरिमंदिर साहिब, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और श्री दुर्ग्याणा मंदिर को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें