फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा समिति विवाद पहुंचा श्री अकाल तख्त साहिब

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के वरिष्ठ नेता जगदीश सिंह झींडा ने श्री अकाल तख्त साहिब में पहुंचकर समिति में चल रहे विवाद को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बलजीत सिंह दादूवाल पर करोड़ों रुपये के फंड के दुरुपयोग और सदस्यों से अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए। झींडा ने कहा कि 22 वर्षों के संघर्ष से बनी हरियाणा समिति को निजी स्वार्थों की भेंट चढ़ाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2014 से 2026 तक धर्म प्रचार के नाम पर जुटाए गए धन का कोई हिसाब नहीं है। उन्होंने बताया कि एचएसजीपीसी के 33 सदस्यों ने प्रस्ताव पारित कर दादूवाल की सदस्यता रद्द कर दी है। झींडा ने जत्थेदार से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें