घल्लूघारा दिवस के उपलक्ष्य में श्री अकाल तख्त साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब का शुभारंभ किया गया। 6 जून को आयोजित होने वाले घल्लूघारा दिवस समारोह के मद्देनजर शुरू किए गए इन पाठों का भोग भी 6 जून को ही डाला जाएगा। इस अवसर पर संगत ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पंथ की चढ़दी कला और विश्व कल्याण की अरदास की। धार्मिक नेताओं ने कहा कि घल्लूघारा दिवस सिख इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं और शहीदों के बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने संगत से बड़ी संख्या में समारोह में शामिल होने और मर्यादा का पालन करने की अपील की। श्री अकाल तख्त साहिब में 6 जून को होने वाले मुख्य धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान देश-विदेश से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक दीवान और गुरमत कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिनमें शहीदों की कुर्बानियों को याद करते हुए समाज को उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया जाएगा।