फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर डीसी कार्यालय कर्मचारी यूनियन ने सरकार के खिलाफ संघर्ष तेज करने की दी चेतावनी

अमृतसर डीसी कार्यालय कर्मचारी यूनियन ने पंजाब सरकार के खिलाफ अपनी लंबित मांगों को लेकर रोष जताते हुए संघर्ष तेज करने की चेतावनी दी है। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अशनील शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों पर सरकार लंबे समय से ध्यान नहीं दे रही है, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। अशनील शर्मा ने कहा कि डीसी कार्यालयों में तैनात कर्मचारी सरकार के कामकाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए दिन-रात ड्यूटी निभाते हैं। कई बार उन्हें 10 से 11 घंटे तक काम करना पड़ता है और शनिवार-रविवार को भी सरकारी ड्यूटी करनी पड़ती है। इसके बावजूद उन्हें अपेक्षाकृत कम वेतन और सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि यूनियन की प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन योजना लागू करना, वेतन व भत्तों में सुधार और डीए सहित अन्य लंबित मांगों को पूरा करना शामिल है। उनका आरोप है कि पिछले साढ़े चार साल में सरकार ने कर्मचारियों की एक भी प्रमुख मांग को गंभीरता से हल नहीं किया। शर्मा ने कहा कि कई कर्मचारी दूर-दराज के जिलों से रोजाना ड्यूटी के लिए आते हैं। कम वेतन में घर का खर्च, बच्चों की पढ़ाई और आने-जाने का खर्च उठाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि डीए के मुद्दे पर कर्मचारी कानूनी रास्ता अपनाने को भी मजबूर हुए हैं। उन्होंने सरकार से यूनियन के साथ बातचीत कर मांगों का समाधान करने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम स्टेट बॉडी की बैठक में अगली रणनीति तय की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें