फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आप’ सरकार जनता से किए वादों पर खरी नहीं उतरी: सांसद गुरजीत सिंह औजला

अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला ने जिला कांग्रेस कमेटी श्री अमृतसर साहिब के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पंजाब की ‘आप’ सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब तक के कार्यकाल में सरकार की कार्यप्रणाली पूरी तरह से निराशाजनक रही है और आम लोगों से किए गए कई वादे अधूरे पड़े हैं। सांसद औजला ने कहा कि रोजगार, कानून-व्यवस्था, किसानों और व्यापारिक वर्ग से जुड़े अहम मुद्दों पर सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। चुनाव के दौरान किए गए बड़े-बड़े वादों को पूरा करने के बजाय सरकार लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता को भ्रमित करने के बजाय अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और किए गए वादों को जल्द पूरा करना चाहिए। औजला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से जनता की आवाज बनकर खड़ी रही है और आगे भी हर मंच पर लोगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें