फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वाइकल कैंसर जागरूकता के लिए अमृतसर में ‘टीलेथॉन 2026’ 19 अप्रैल को

Nivedita Updated Tue, 07 Apr 2026 12:25 PM IST

सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘टीलेथॉन 2026’ का पांचवां संस्करण आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया गया कि यह जन-जागरूकता दौड़ रंजीत एवेन्यू स्थित दशहरा ग्राउंड 19 अप्रैल शुभ पांच बजे से शुरू होगी। कार्यक्रम का आयोजन फुलकारी वीमेन ऑफ अमृतसर द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजन से जुड़े प्रमुख नामों में संस्थापक प्रणीत बब्बर, को-चेयर्स शीतल सोहल, टीना अग्रवाल और कनिका मेहरा शामिल हैं। इसके अलावा आयोजन टीम में कविता कहलोन (अध्यक्ष), डॉ. नीरू गुप्ता (सचिव), नूपुर कपूर (उपाध्यक्ष) और सिमरन अरोड़ा (कोषाध्यक्ष) भी भूमिका निभा रही हैं। आयोजकों के अनुसार, इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की प्रारंभिक पहचान और समय पर जांच के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। ‘कॉनकर कैंसर’ अभियान के तहत अब तक लाखों लोगों तक पहुंच बनाई गई है और कई मुफ्त स्क्रीनिंग सत्र आयोजित किए गए हैं, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाओं की जांच की गई। टीलेथॉन में 1 किलोमीटर जागरूकता वॉक, 3 किलोमीटर कम्युनिटी रन, 5 किलोमीटर फिटनेस रन और 10 किलोमीटर प्रो-एम रन जैसी श्रेणियां रखी गई हैं। आयोजन में देशभर से प्रतिभागियों के शामिल होगी। अध्यक्ष कविता कहलोन ने बताया कि इसके अलावा सामाजिक, खेल और मनोरंजन जगत से जुड़े लोग भी इस अभियान को समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बार भारतीय सशस्त्र बलों के जवानों ने भी इस पहल में भागीदारी की सहमति दी है। कार्यक्रम के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है और अलग-अलग श्रेणियों के लिए शुल्क निर्धारित किया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें