फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर दौरे पर सुनील जाखड़ के तीखे बयान, किसानों और ड्रोन मुद्दे पर सरकार को घेरा

भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने शुक्रवार को अमृतसर दौरे के दौरान किसानों, केंद्र सरकार के समझौतों और राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खुलकर बयान दिए। मीडिया से बातचीत में जाखड़ ने कहा कि वह किसी भी सूरत में किसानों के विरोधी नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि खेती कोई साधारण मुनाफे का व्यवसाय नहीं, बल्कि पंजाब की विरासत और जीवनशैली से जुड़ा विषय है। जाखड़ ने किसान आंदोलन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि बिना समझौते पढ़े उसका विरोध करना गलत है और इससे आम लोगों को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों दलों के बयान एक जैसे प्रतीत होते हैं। ड्रोन खतरे को लेकर जाखड़ ने पंजाब सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि एंटी-ड्रोन सिस्टम के नाम पर केवल फोटो खिंचवाई गईं, जबकि जमीनी स्तर पर कोई ठोस परिणाम नहीं दिखा। जाखड़ ने कहा कि पंजाब की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें