अमृतसर स्थित गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के गोल्डन जुबली कन्वेंशन सेंटर, गुरु नानक भवन में पंजाब सरकार की ओर से गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनीष सिसोदिया जबकि विशेष अतिथि के तौर पर हरपाल चीमा और लाल चंद कटारूचक्क शामिल हुए। सेमिनार के दौरान गुरु रविदास जी की वाणी, दर्शन और मानवता के लिए उनके संदेशों पर विस्तार से चर्चा की गई। मीडिया से बातचीत करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार ने पहले ही निर्णय लिया था कि गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस आयोजन के लिए समाज के चिंतकों, संत-महापुरुषों और विद्वानों को शामिल कर एक विशेष समिति बनाई गई थी।