फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन प्रहार-2 के तहत अमृतसर में स्पेशल सर्च, 145 गिरफ्तार

निवेदिता वर्मा Updated Wed, 11 Feb 2026 10:54 AM IST

ऑपरेशन प्रहार-2 के तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने रंजीत एवेन्यू स्थित हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में विशेष सर्च अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर खुद मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। कमिश्नर ने बताया कि तीन दिन से जारी अभियान के दूसरे दिन तक 145 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो पीओ, गैंगस्टर सहयोगी और विभिन्न मामलों में वांछित अपराधी शामिल हैं। पुलिस ने आधा किलो से अधिक मेथामफेटामाइन (आइस ड्रग), दो आधुनिक पिस्तौल—ग्लॉक और 9 एमएम—तथा अवैध शराब बरामद की है। पहले दिन 100 से अधिक गिरफ्तारियां, छह पिस्तौल और करीब 11.90 लाख रुपये ड्रग मनी जब्त की गई थी। भुल्लर ने बताया कि आइस ड्रग की तस्करी से जुड़े क्रॉस बॉर्डर नेटवर्क को ध्वस्त किया गया है। उन्होंने मकान मालिकों से किरायेदारों का सत्यापन कराने और अपराध नियंत्रण में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें