फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में 20 दिन बाद कब्र से निकाला सोनी मसीह का शव, बहन ने मौत पर जताया था शक

अमृतसर के अजनाला के गांव तेड़ा कलां में करीब 20 दिन पहले मारे गए व्यक्ति के शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की पहचान सोनी मसीह निवासी तेड़ा कलां के रूप में हुई है। परिवार की ओर से मौत पर सवाल उठाए जाने के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार सोनी मसीह की 27 जुलाई को मौत हुई थी। इसके बाद परिवार ने धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। कुछ दिन बाद मृतक की बहन कोमल, जो गांव पखोके की रहने वाली बताई जा रही है, ने अपने भाई की मौत के कारणों को लेकर संदेह जताते हुए प्रशासन के समक्ष शिकायत दर्ज करवाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए शव को कब्र से निकालकर मेडिकल जांच करवाने के लिए एसडीएम अजनाला से अनुमति ली गई। अनुमति मिलने के बाद कार्यकारी मजिस्ट्रेट, तहसीलदार सरदार काहन सिंह, अजनाला के मेडिकल अधिकारी और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में कब्र खोली गई और शव को बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट इस मामले में अहम होगी। रिपोर्ट में मौत के कारणों को लेकर सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि सोनी मसीह की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई थी या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें