फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: नई फिल्म की सफलता के लिए दरबार साहिब पहुंचे गायक गुलाब सिद्धू और अभिनेत्री जैस्मिन भसीन, हुए नतमस्तक

पंजाबी इंडस्ट्री के मशहूर गायक गुलाब सिद्धू और अभिनेत्री जैस्मिन भसीन रविवार को सचखंड श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए। दोनों कलाकारों ने गुरु घर में माथा टेककर सरबत के भले और देश-विदेश में रहने वाली संगत की चढ़दी कला के लिए अरदास की। दरबार साहिब पहुंचने पर दोनों ने गुरबाणी का कीर्तन श्रवण किया और कुछ समय परिक्रमा में भी बिताया। इस दौरान उन्होंने गुरु घर से आध्यात्मिक शांति और आशीर्वाद प्राप्त किया। कलाकारों के अनुसार, उनके जल्द रिलीज होने वाले नए पंजाबी फिल्म प्रोजेक्ट की सफलता के लिए उन्होंने दरबार साहिब में माथा टेका और अरदास की। उन्होंने वाहेगुरु के चरणों में प्रार्थना की कि फिल्म दर्शकों को पसंद आए और पूरी टीम की मेहनत सफल हो। इस दौरान दरबार साहिब में मौजूद श्रद्धालुओं और प्रशंसकों ने दोनों कलाकारों को देखकर खुशी जताई। गुलाब सिद्धू और जैस्मिन भसीन ने प्रशंसकों का आभार जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि दर्शक उनके आगामी प्रोजेक्ट को भी पहले की तरह भरपूर प्यार और समर्थन देंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें