फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: राजेश गोसाईं ‘राजू काइट वाले’ बने आईडीएच मार्केट एसोसिएशन के प्रधान

अंकेश ठाकुर Updated Wed, 18 Feb 2026 03:59 PM IST

अमृतसर की आईडीएच मार्केट एसोसिएशन के नए प्रधान के रूप में राजेश गोसाईं उर्फ ‘राजू काइट वाले’ को नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के व्यापारियों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह विशेष रूप से पहुंचे और नव-नियुक्त प्रधान को सम्मानित किया। अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि बाजार की एकजुटता और व्यापारियों के सहयोग से क्षेत्र का विकास संभव है। उन्होंने आशा जताई कि राजेश गोसाईं के नेतृत्व में आईडीएच मार्केट नई ऊंचाइयों को छुएगी। इस मौके पर विशेष रूप से लंगर का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। नव-नियुक्त प्रधान राजेश गोसाईं ने सभी का धन्यवाद करते हुए भरोसा दिलाया कि वह व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाने का प्रयास करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें