फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: कॉलेज बस ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, हालत गंभीर

अंकेश ठाकुर Updated Wed, 18 Feb 2026 03:59 PM IST

अमृतसर के थाना कंटोनमेंट क्षेत्र अंतर्गत वाल्मीकि चौक पर तेज रफ्तार कॉलेज बस ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी। हादसे में 55 वर्षीय भगवंत कौर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें राहगीरों ने तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों के अनुसार सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायल महिला के बेटे गुरविंदर सिंह ने बताया कि उनकी माता 29 जनवरी सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक्टिवा (पीबी 02 ईजी 8535) पर सवार होकर श्री दरबार साहिब माथा टेकने जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से एसबीएस नर्सिंग कॉलेज की बस (पीबी 02 ईजेड 1669) ने उन्हें टक्कर मार दी। आरोप है कि चालक महिला को घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गया। घटना सीसीटीवी में कैद बताई जा रही है। एसएचओ जतिंदर सिंह ने बताया कि बस और चालक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें