फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे राज कुंद्रा, 'द ग्रेट पंजाब रॉबरी' की स्टारकास्ट भी थी साथ

आगामी पंजाबी फिल्म 'द ग्रेट पंजाब रॉबरी' की रिलीज से पहले अभिनेता राज कुंद्रा फिल्म की स्टारकास्ट के साथ श्री दरबार साहिब में मत्था टेकने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संगत के लिए जल सेवा भी की और फिल्म की सफलता की अरदास की। मीडिया से बातचीत में राज कुंद्रा ने फिल्म के अंग्रेजी नाम को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उनका उद्देश्य पंजाब की महानता को दुनिया के सामने लाना है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग शिक्षित हैं और इस नाम को आसानी से समझते हैं। राज कुंद्रा ने बताया कि फिल्म में वह एक पत्रकार की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म में दिखाई गई बैंक डकैती का असली मकसद क्या है और इसके पीछे कौन-सा रहस्य छिपा है, इसका खुलासा 7 अगस्त को फिल्म रिलीज होने के बाद ही होगा। टीजर में दिखाए गए एक्शन दृश्यों पर उन्होंने निर्देशक सौरभ वर्मा की जमकर सराहना की। उनका कहना था कि निर्देशक ने पंजाबी सिनेमा में बॉलीवुड स्तर का प्रोफेशनल अंदाज पेश किया है। फिल्म की शूटिंग महज 30 दिनों में पूरी की गई है। उन्होंने डीओपी अमित सिंह समेत पूरी तकनीकी टीम के काम की भी प्रशंसा की। फिल्म में महावीर भुल्लर, परमीश सिंह और पायल राजपूत भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। कलाकारों ने उम्मीद जताई कि दर्शकों को फिल्म की कहानी और अलग अंदाज पसंद आएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें