फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में बोले डीआईजी, PCR होगी री-वैंप, अपराध होने से पहले रोकने पर रहेगा फोकस

शहर के नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर एवं डीआईजी बॉर्डर रेंज हरमनबीर सिंह गिल ने पदभार संभालने के बाद पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण का एक्शन प्लान तैयार किया। उन्होंने कहा कि पुलिस का फोकस अपराध होने के बाद जांच करने के बजाय उसे पहले ही रोकने पर रहेगा। सीपी ने बताया कि कमिश्नरेट की PCR व्यवस्था को री-वैंप किया जाएगा। PCR की बीट्स को नए सिरे से व्यवस्थित कर प्रत्येक बीट के लिए बीट बुक और नक्शा तैयार किया जाएगा। इसमें अस्पताल, रेलवे ट्रैक, बैंक, एटीएम और अन्य संवेदनशील स्थानों की जानकारी होगी। रेड अलर्ट प्वाइंट भी तय किए जाएंगे। उन्होंने गैंगस्टरों की ओर से आने वाली फिरौती कॉल को लेकर लोगों से घबराने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की। फरार आरोपियों, पैरोल जंपरों और गंभीर मामलों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ गैर-जमानती वारंटों की तामील तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। ट्रैफिक सुधार के लिए बॉटलनेक प्वाइंट चिह्नित कर बैरिकेडिंग और डायवर्जन किया जाएगा। ई-रिक्शा की रैश ड्राइविंग पर रोजाना 35 से 40 चालान किए जा रहे हैं। सीपी ने कहा कि सीमा पार से ड्रोन के जरिए नशे और हथियारों की तस्करी पर एंटी-ड्रोन सिस्टम से नजर रखी जा रही है। 15 अगस्त के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें