फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई की आड़ में आम लोगों को परेशान न करे पुलिस- सरवन सिंह पंधेर

अंकेश ठाकुर Updated Wed, 11 Feb 2026 04:46 PM IST

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा है कि पंजाब पुलिस गैंगस्टरों के खिलाफ चल रही कार्रवाई की आड़ में आम लोगों और युवाओं को कथित रूप से परेशान न करे। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है, लेकिन निर्दोष युवाओं को बिना ठोस सबूत के हिरासत में लेना या बार-बार पूछताछ के नाम पर दबाव बनाना गलत है। पंधेर ने कहा कि पंजाब का युवा पहले ही बेरोजगारी और नशे जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। ऐसे में पुलिस की सख्ती का खामियाजा निर्दोष परिवारों को नहीं भुगतना चाहिए। उन्होंने मांग की कि पुलिस केवल पुख्ता प्रमाणों के आधार पर ही कार्रवाई करे और पारदर्शिता बरते। उन्होंने राज्य सरकार से भी अपील की कि यदि किसी नागरिक के साथ अन्याय होता है तो उसकी शिकायत के लिए प्रभावी और निष्पक्ष व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों का भरोसा कायम रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें