कस्बा अजनाला के गुर्जरपुरा रोड के खेतों में रविवार को संरक्षित पशु के मांस के टुकड़े मिले। सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने लिफाफे में रखे मांस के टुकड़ों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी गुरविंदर सिंह ने बताया कि पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों द्वारा मांस की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि शहर का माहौल खराब करने वालों की किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।