फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ दिनों की भारत यात्रा के बाद पाकिस्तान लौटे 178 पाक यात्री

भारत घूमने आए 178 पाकिस्तानी यात्रियों का जत्था शुक्रवार को अपनी 9 दिवसीय यात्रा पूरी कर अमृतसर से अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान रवाना हो गया। इन यात्रियों ने दिल्ली में स्थित जामा मस्जिद, कुतुब मीनार और दरगाह हजरत अमीर खुसरो सहित कई ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन किए। पाकिस्तानी यात्रियों के जत्थे के लीडर मोहम्मद कामरान ने बताया कि वे 12 अप्रैल को अटारी-वाघा बॉर्डर के ज़रिए भारत आए थे। उन्हें 9 दिन का वीजा मिला था। इस दौरान उन्होंने दिल्ली की ऐतिहासिक और धार्मिक जगहों का दौरा किया और भारत की खूबसूरती का आनंद उठाया। उन्होंने ने यह भी बताया कि भारत में उन्हें भरपूर प्यार और अपनापन मिला और ऐसा कभी महसूस नहीं हुआ कि वे किसी दूसरे देश में आए हैं। उन्होंने भारत में मिले सम्मान और सद्भावना की सराहना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें