अजनाला के विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने अजनाला क्षेत्र में लिंक सड़कों के निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। कुलदीप धालीवाल ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में बेहतर सड़कें विकास की रीढ़ होती हैं। लिंक सड़कों के निर्माण से न केवल लोगों की आवाजाही सुगम होगी, बल्कि किसानों को भी अपनी फसल मंडियों तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने और मानकों के अनुसार सामग्री का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्य की नियमित निगरानी की जाएगी, ताकि सड़कें लंबे समय तक टिकाऊ रहें। क्षेत्रवासियों ने लिंक सड़कों के निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताई और सरकार का आभार प्रकट किया।