संत बाबा प्रगट नाथ, चेयरमैन, भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल ने श्री अमृतसर साहिब में तीर्थ स्थल परिसर में पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान संत बाबा प्रगट नाथ जी ने मंदिर के नवीनीकरण, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और श्रद्धालुओं को आ रही विभिन्न समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। उन्होंने तीर्थ स्थल के समुचित विकास और लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कराने की मांग रखी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने आश्वासन दिया कि वे इस संबंध में मुख्यमंत्री भगवंत मान से चर्चा कर समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार धार्मिक स्थलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और श्रद्धालुओं की सुविधाओं में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।