फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: सरकारी अनाज के गोदाम में लूट

अमृतसर के अजनाला क्षेत्र के गांव महल बुखारी स्थित पनग्रेन के सरकारी गोदाम में देर रात हथियारबंद बदमाशों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने चौकीदारों को बंधक बनाकर करीब 400 गेहूं के बोरे और एक ट्रक लूट लिया। यह गेहूं आटा-दाल योजना के तहत लोगों में वितरित किया जाना था। जानकारी के अनुसार करीब 15 बदमाश आधी रात के बाद गोदाम में घुसे। उन्होंने पहले परिसर की बिजली बंद की और फिर चौकीदारों को बंधक बनाकर एक कमरे में कैद कर दिया। आरोपियों ने अन्य खड़े ट्रकों से डीजल निकालकर जिस ट्रक में गेहूं लादा, उसमें डीजल भरने के बाद करीब 400 बोरे लेकर फरार हो गए। ट्रक मालिक ने बताया कि वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस को सूचित किया गया। वहीं पनग्रेन अधिकारियों ने कहा कि मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों और पुलिस को दे दी गई है। चौकीदारों ने बताया कि बदमाशों ने उन्हें जान से मारने की धमकी देकर बंधक बनाए रखा। जांच अधिकारी गुरमीत सिंह ने बताया कि सरकारी गोदाम से गेहूं चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें