फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजनाला में फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो डेयरियों पर छापा

अमृतसर जिले के अजनाला में फूड सेफ्टी विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान विभाग की टीम ने चोगावां रोड स्थित मटिया डेयरी और सहारा डेयरी पर अचानक छापेमारी कर दूध से बने उत्पादों की जांच की। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने दोनों डेयरियों से पनीर, दूध और दही के नमूने भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। इसके साथ ही टीम ने डेयरियों में साफ-सफाई व्यवस्था, खाद्य पदार्थों के भंडारण और तैयार करने की प्रक्रिया का भी निरीक्षण किया। जांच के दौरान कुछ स्थानों पर स्वच्छता संबंधी कमियां पाए जाने पर विभाग ने डेयरी संचालकों को तुरंत सुधार करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि खाद्य पदार्थों की तैयारी और भंडारण में सरकार द्वारा निर्धारित सभी मानकों का पालन किया जाना जरूरी है। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फूड सेफ्टी विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. रजिंदर कुमार ने कहा कि लोगों को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मिलावटी या गैर-मानक खाद्य पदार्थों की बिक्री किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डॉ. रजिंदर कुमार ने खाद्य कारोबारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि खाद्य पदार्थों की तैयारी में लापरवाही और लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वालों पर विभाग की नजर है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें