फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

53 जरूरतमंद मरीजों के निशुल्क घुटने बदले, ऑपरेशन वॉक विद अटलांटिक और गुरु रामदास यूनिवर्सिटी की पहल

जरूरतमंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से ऑपरेशन वॉक विद अटलांटिक और श्री गुरु रामदास यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज की ओर से 53 मरीजों के घुटने बदलने के मुफ्त ऑपरेशन किए गए। इस पहल से लंबे समय से घुटनों के दर्द और चलने-फिरने में परेशानी का सामना कर रहे मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधीन संचालित श्री गुरु रामदास अस्पताल, वल्ला के डॉ. एपी सिंह ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। आर्थिक तंगी के कारण कई मरीज घुटने बदलने जैसे महंगे उपचार का खर्च नहीं उठा पाते। ऐसे मरीजों के लिए यह पहल मददगार साबित हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें