फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में आप विधायक कुलदीप धालीवाल ने अकाली नेताओं पर बोला तीखा हमला

Nivedita Updated Fri, 27 Feb 2026 11:01 AM IST

अमृतसर में आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने प्रेस वार्ता कर शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेताओं पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया और भाजपा नेता अनिल जोशी के आईजी उमरानंगल के घर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पर सवाल खड़े किए। धालीवाल ने कहा कि 10 अक्टूबर 2015 को अकाली-भाजपा सरकार के दौरान बरगाड़ी, बहिबल कलां और कोटकपूरा में हुई घटनाएं सिख इतिहास का काला अध्याय हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय फायरिंग की कमान आईजी उमरानंगल के हाथ में थी और इस संबंध में एफआईआर भी दर्ज हुई थी। उन्होंने मीडिया के सामने एफआईआर की प्रति दिखाते हुए कहा कि जिन अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हों, उनके कार्यक्रम में राजनीतिक नेताओं की मौजूदगी कई सवाल खड़े करती है। आप विधायक ने डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दी गई माफी का मुद्दा भी उठाया और कहा कि उस फैसले से पंजाब में भारी रोष पैदा हुआ था। उन्होंने कहा कि मजीठिया द्वारा सोशल मीडिया पर दी गई बधाई अकाली दल की मंशा उजागर करती है। धालीवाल ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पर भी टिप्पणी करते हुए आरोप लगाया कि गुरुद्वारों की जमीन और लंगर से जुड़े मामलों में अनियमितताएं सामने आ रही हैं। नशे के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि 2007 के बाद पंजाब में नशा फैला, जबकि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसके खिलाफ अभियान छेड़ा है। साथ ही उन्होंने सांसद हरसिमरत कौर बादल से इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री के समक्ष आवाज उठाने की बात कही। प्रेस वार्ता के अंत में धालीवाल ने युवाओं, विशेषकर लड़कियों को विदेश भेजने से पहले सोच-समझकर फैसला लेने की अपील की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें