अमृतसर में बुधवार देर रात करीब 11 बजे जिला देहाती में आने वाले थाना मजीठा के अंदर एक अज्ञात शख्स ने हैंड ग्रेनेड फेंक दिया। ग्रेनेड थाने के बिल्कुल अंदर खुली जगह पर फेंका गया, जिसके बाद जबरदस्त धमाका हुआ। हरकत में आई पुलिस ने तुरंत थाने के गेट बंद कर लिए।