फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में संत बाबा जवंद सिंह जी की 104वीं बरसी पर गुरुद्वारा संतसर साहिब में विशाल जोड़ मेला

महान तपस्वी संत बाबा जवंद सिंह जी की 104वीं बरसी के अवसर पर श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के समीप स्थित गुरुद्वारा संतसर साहिब में श्रद्धा और उत्साह के साथ विशाल जोड़ मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु गुरुद्वारा साहिब पहुंचे और संत बाबा जवंद सिंह जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर मत्था टेका। समागम के दौरान गुरबाणी कीर्तन, कथा, गुरमत विचार और अरदास का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने गुरु घर की हाजिरी भरकर आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धालुओं के लिए अटूट लंगर की व्यवस्था भी की गई, जहां हजारों संगत ने गुरु का लंगर ग्रहण किया। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने सेवा और संगत में हिस्सा लिया। समागम के सफल आयोजन के लिए प्रबंधक कमेटी और सेवादारों ने विशेष व्यवस्थाएं कीं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें