फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर के हाल गेट के बाहर अखबारों के खोखों में लगी आग

अमृतसर हाल गेट के बाहर अखबारों के खोखों पर शार्ट सर्किट से लगी आग से बाद दोपहर चौक में हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने 2 घंटे में काबू पाया। दुकान मालिक अशोक कुमार ने बताया कि पिछले 20 दिनों से लगातार बिजली की तारों से शार्ट सर्किट हो रहा था। जिसको लेकर पावरकॉम विभाग के एक्सईएन, एसडीओ और जेई से मिल चुके थे, लेकिन विभाग ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने कहा कि आग लगने से हाल गेट के पास उनके खोखे के साथ 3 खोखे जल कर राख हो गए। आग लगने से खोखे के अंदर पड़ी लॉटरी की टिकट और अखबारों के बंडल जल कर राख हो गया। उन्होंने कहा कि आग के कारण उनका लाखों का नुकसान हुआ, जिसकी भरपाई के लिए प्रशासन और पावरकॉम मदद करें। सेवा सोसाइटी फायर ब्रिगेड ढाब बस्ती राम के वॉलटियर मनदीप सिंह ने बताया कि खोखों के ऊपर लोहे की टीने होने के कारण बिजली की तारों से करंट आ रहा था, इसलिए पूरे इलाके की बिजली बंद करवानी पड़ी। मौके पर पहुंची थाना रामबाग की पुलिस ने आग के कारण सड़क पर लगे ट्रैफिक जाम को हटाने के लिए रुट डायवर्ट किया। फिलहाल फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू डालकर अंदर पड़ा सारा सामान बाहर निकाला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें