फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर के इस्लामाबाद इलाके में घर में लगी आग

Nivedita Updated Sat, 07 Mar 2026 11:40 AM IST

अमृतसर के थाना गेट हकीमां के अधीन आने वाले इस्लामाबाद इलाके की ज्वाला स्टेट कॉलोनी में शनिवार को एक घर में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां और थाना गेट हकीमां की पुलिस मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया। जानकारी के अनुसार घर के परिवारिक सदस्य किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। जब वे वापस लौटे तो उन्होंने घर के अंदर से धुआं निकलते देखा। अंदर जाकर देखने पर पता चला कि घर में रखी रजाइयों और कपड़ों में आग लगी हुई थी। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को इकट्ठा किया और तुरंत दमकल विभाग व पुलिस को सूचना दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें