फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में बिजली संकट पर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर का हमला, सरकार से निर्बाध आपूर्ति की मांग

पंजाब में बढ़ते बिजली संकट को लेकर किसान मजदूर संघर्ष समिति के नेता सरवन सिंह पंधेर ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी और धान की रोपाई के मौसम में किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही, जिससे खेती का काम प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सरकार से ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। पंधेर ने कहा कि सरकार किसानों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने के अपने दावों पर खरी नहीं उतर रही है। कई इलाकों में लंबे बिजली कट लग रहे हैं, जिससे सिंचाई प्रभावित हो रही है और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो किसान संगठनों को आंदोलन तेज करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने मांग की कि पंजाब सरकार बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार करे, ट्रिपिंग और अघोषित कटौती बंद करे तथा किसानों को धान की फसल के लिए तय समय के अनुसार निर्बाध बिजली उपलब्ध कराए। पंधेर ने कहा कि खेती और आम लोगों की जरूरतों को देखते हुए सरकार को बिजली संकट का स्थायी समाधान निकालना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें