सीमा पार से लगातार आ रहे नशे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने व रिव्यू करने के लिए डीजीपी गौरव यादव सोमवार को अमृतसर पहुंचे। इस दौरान डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग की। मीटिंग के दौरान डीजीपी ने मौजूदा हालात और साथ ही तस्करों पर डाली जा रही नकेल संबंधी चर्चा की। इसके बाद डीजीपी ने बताया कि पंजाब पुलिस को इनपुट मिले हैं कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई पंजाब में माहौल को बिगाड़ने की कोशिशों में जुटी है। जिसको ध्यान में रखते हुए राज्य की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही राज्य में 57 अतिरिक्त कंपनियां तैनात की गई है। ताकि त्यौहारों के समय आईएसआई किसी अपने गलत मंसूबे को अंजाम न दे सके।