फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में क्रॉस बॉर्डर हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, सात पिस्टल समेत 6 गिरफ्तार

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सीमा पार से संचालित अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए एक नाबालिग सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से सात आधुनिक पिस्टल बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार ये हथियार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में गिराए जाते थे। इसके बाद तय किए गए कोऑर्डिनेट्स के आधार पर इन्हें उठाकर आगे आपराधिक तत्वों तक पहुंचाया जाता था। इस संबंध में थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत गैंगस्टरों और संगठित अपराध के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने पूरे नेटवर्क को तोड़ते हुए क्रॉस बॉर्डर आर्म्स स्मगलिंग मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से 5 9एमएम ग्लॉक पिस्टल और 2 .30 बोर पिस्टल बरामद किए गए हैं। जांच में सामने आया है कि इस मॉड्यूल के पीछे पुर्तगाल में बैठा एक विदेशी हैंडलर था, जो पाकिस्तान में मौजूद तस्करों के साथ मिलकर ड्रोन के जरिए हथियार भारत भेज रहा था। गिरफ्तार आरोपी अमृतसर, बटाला और तरनतारन क्षेत्रों के रहने वाले हैं, जिनमें ज्यादातर की उम्र 30 वर्ष से कम है। कुछ आरोपियों के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि अगर ये हथियार गलत हाथों में पहुंच जाते तो समाज के लिए बड़ा खतरा बन सकते थे। समय रहते कार्रवाई कर इस नेटवर्क को तोड़ दिया गया है और मामले की जांच अभी जारी है। साथ ही उन्होंने अभिभावकों और समाज से अपील की कि युवाओं को ऐसी गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रखने के लिए जागरूक किया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें