फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाल तख्त को ‘सिर्फ बिल्डिंग’ बताने पर हरविंदर सिंह सरना के खिलाफ शिकायत

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) ने पूर्व अध्यक्ष हरविंदर सिंह सरना के कथित विवादित बयान के खिलाफ श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यालय में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष आत्मा सिंह लुबाना की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने शिकायत पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। डीएसजीएमसी नेताओं का आरोप है कि हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात के बाद सरना ने श्री अकाल तख्त साहिब को “सिर्फ एक बिल्डिंग” बताया और 1984 के सिख नरसंहार जैसे गंभीर मुद्दे को माफ करने योग्य कहा। उन्होंने इसे सिख भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया। कमेटी ने मांग की है कि हरविंदर सिंह सरना को तत्काल अकाल तख्त साहिब में तलब कर उनके बयान पर स्पष्टीकरण लिया जाए। साथ ही, दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में धार्मिक संस्थाओं की मर्यादा से खिलवाड़ न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें