फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई 10वीं के नतीजे घोषित, अमृतसर के मुदित जैन को 500 में 500 अंक मिले

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परिणामों में इस बार भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। अमृतसर के श्री राम आश्रम स्कूल के छात्र मुदित जैन ने 500 में से पूरे 500 अंक हासिल कर इतिहास रच दिया। उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल बल्कि पूरे शहर में खुशी की लहर दौड़ गई है। परिणाम घोषित होते ही स्कूल में जश्न का माहौल बन गया। शिक्षकों, स्टाफ और छात्रों ने मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की। मुदित जैन ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई, समय के सही प्रबंधन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. विनोदिता ने कहा कि यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने बताया कि मुदित की सफलता में उसके माता-पिता और शिक्षकों का अहम योगदान रहा है। मुदित के माता-पिता पारुल गुप्ता और रजनीश जैन ने बेटे की सफलता पर गर्व जताया। उन्होंने कहा कि मुदित शुरू से ही मेहनती रहा है और भविष्य में इंजीनियर बनना चाहता है। परिवार को रिश्तेदारों और दोस्तों से लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें