फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनकाउंटर में मारे गए युवक के परिवार से मिलने पहुंचे बिक्रम मजीठिया

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया मंगलवार को कथित एनकाउंटर में मारे गए युवक के परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पंजाब की कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए। मजीठिया ने आरोप लगाया कि पंजाब का एडहॉक डीजीपी कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल रहा है। उन्होंने कहा कि एक वारदात को छिपाने के लिए दूसरी वारदात की जा रही है और आम लोगों के बच्चों को मारा जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जब पुलिस प्री-वेडिंग शूट में एक्टिंग करती नजर आएगी तो प्रदेश का कानून-व्यवस्था “रब के भरोसे” ही रहेगा। अकाली नेता ने दावा किया कि दो पुलिस कर्मियों की शहादत को छिपाने के लिए एक सिख युवक को फर्जी एनकाउंटर में मारना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने पूरे मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि बॉर्डर स्टेट पंजाब में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए स्थायी डीजीपी की नियुक्ति जरूरी है, जो पीआर एक्सरसाइज छोड़कर जमीनी स्तर पर काम करे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें