अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदारों के आदेशों की सरकार द्वारा कथित अनदेखी किए जाने पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार न केवल जत्थेदारों के निर्देशों को नजरअंदाज कर रही है, बल्कि उनकी सार्वजनिक छवि को भी प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। औजला ने कहा कि इस मामले में सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रही है।