फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर देहात पुलिस ने जंडियाला टोल प्लाजा समेत गांवों में की विशेष नाकाबंदी

अमृतसर देहाती पुलिस की ओर से जंडियाला टोल प्लाजा सहित इलाके के विभिन्न गांवों में शुक्रवार को विशेष नाकाबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान आने-जाने वाले हर वाहन की गहनता से जांच की गई। पुलिस टीमों ने वाहन दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की। इस नाकाबंदी का उद्देश्य असामाजिक तत्वों, नशा तस्करों और गैंगस्टर गतिविधियों पर कड़ी नजर रखना है। पुलिस द्वारा जिले भर में करीब 25 से 30 नाके लगाए गए हैं, जबकि बाहरी इलाकों में 10 से 15 जियो-प्वाइंट तैनात किए गए हैं। विशेष तौर पर मजीठा क्षेत्र को सील कर विभिन्न सब-डिवीजनों में अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें