फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर पुलिस ने 100 मामलों में जब्त नशा किया नष्ट, खन्ना पेपर मिल में चलाया अभियान

Nivedita Updated Sat, 18 Jul 2026 09:50 AM IST

अमृतसर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में जब्त किए गए नशीले पदार्थों को नष्ट किया। खन्ना पेपर मिल में पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में करीब 100 मामलों से संबंधित अलग-अलग प्रकार के नशे को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशीले पदार्थों को न्यायालय के आदेशों और कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए नष्ट किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और भविष्य में भी यह अभियान इसी तरह जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने और समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। अधिकारियों ने आम लोगों से भी अपील की कि यदि उनके आसपास कहीं नशे की खरीद-फरोख्त या तस्करी की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें