फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर पुलिस ने 249 एनडीपीएस मामलों में जब्त नशा किया नष्ट

Nivedita Updated Sat, 18 Apr 2026 09:12 AM IST

कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 249 मामलों में जब्त किए गए मादक पदार्थों को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में की गई, जिसकी अध्यक्षता डीसीपी इन्वेस्टिगेशन रविंदर पाल सिंह संधू ने की। कमेटी के अन्य सदस्यों में एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन जगबिंदर सिंह और एसीपी डिटेक्टिव हरमिंदर सिंह शामिल रहे। टीम ने खन्ना पेपर मिल पहुंचकर तय प्रक्रिया के अनुसार सभी जब्त नशीले पदार्थों को बॉयलर में डालकर नष्ट किया। नष्ट किए गए माल में 891 ग्राम हेरोइन, 7085 नशीले कैप्सूल, 4280 गोलियां, 11 किलो 523 ग्राम नशीला पाउडर, 1 किलो 115 ग्राम भुक्की, 7 ग्राम स्मैक, करीब 180 ग्राम चरस, 75 इंजेक्शन और 325 ग्राम गांजा शामिल है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें