अमेरिका ने नई इमिग्रेशन पॉलिसी के तहत 104 अवैध भारतीय प्रवासियों को डिपोर्ट कर दिया है। इनमें सबसे ज्यादा हरियाणा के 34 लोग हैं। हरियाणा पुलिस भी अमृतसर एयरपोर्ट अपने राज्य के लोगों को लेने पहुंची थी। रात साढ़े नौ बजे पुलिस बसों लोगों को लेकर रवाना हुई।