फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाल तख्त साहिब का सख्त रुख, पंथक मामलों में दखल पर जताई आपत्ति

सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था श्री अकाल तख्त साहिब ने पंथक मामलों में पंजाब सरकार और पुलिस की दखलअंदाजी पर कड़ा रुख अपनाया है। अकाल तख्त सचिवालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने कई अहम आदेश जारी किए। जत्थेदार ने बेअदबी मामलों की जांच के लिए गठित एसआईटी में केवल अमृतधारी सिख अधिकारियों को शामिल करने का निर्देश पंजाब सरकार को दिया। उन्होंने कहा कि सिख मर्यादा की जानकारी रखने वाले अधिकारी ही ऐसे संवेदनशील मामलों की जांच करें। श्री दरबार साहिब परिसर में पुलिस के प्रवेश की कड़ी निंदा करते हुए पंजाब सरकार से रिपोर्ट तलब की गई है। इसके साथ ही कनाडा के विन्निपेग स्थित गुरुद्वारा प्रबंधन को पावन स्वरूप से छेड़छाड़ के मामले में 10 दिन में स्पष्टीकरण देने का अल्टीमेटम दिया गया है। गुरु साहिब की मर्यादा के खिलाफ बयान देने वाले कथावाचक गुरजंट सिंह पर धार्मिक मंचों से प्रतिबंध लगाया गया है। होला-मोहल्ला के अवसर पर रंग फेंकने और बेचने पर भी रोक लगाने का फैसला किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें